हरिद्वार, मई 26 -- पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में सोमवार को डॉ. जयकरण ने अपनी माता की 14वीं पुण्यतिथि पर छबील लगाकर राहगीरों को मीठा शरबत और ठंडा पानी वितरित किया। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों को रोककर लोगों को शरबत पिलाया गया, जिससे भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत मिली। डॉ. जयकरण ने बताया कि गर्मी के मौसम में सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों को पानी की अधिक आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा कार्य करते हुए शरबत वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन में जिवेंद्र सिंह, अभिकरण, वेदिका, प्रज्ञा, श्रीमती मंजू सहित अन्य लोगों ने सहयोग करते हुए शरबत वितरण किया। यह भी पढ़ें- छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया शरबत यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए लगाया छबील, बांटा ठंडा मीठा शरबत यह भी पढ़ें- शिक्षक शिक्षिकाओं...