फरीदाबाद, जून 18 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर एनआईटी एक नंबर ए ब्लॉक में छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस मौके पर उपस्थित समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने गुरु अर्जन देव जी के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में समाजसेवी राजू बजाज, ऑल इंडिया टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एडवोकेट संदीप सेठी, नव प्रयास सेवा संगठन के संस्थापक सुनील यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि यह छबील गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस की स्मृति में लगाई गई है। यह भी पढ़ें- श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया उन्होंने कहा कि गुरु जी के बलिदान से यह परंपरा शुरू...