अमरोहा, जून 1 -- मंडी धनौरा। अखिल भारतीय हिन्दू परिषद ने सोमवार को तपती गर्मी के बीच शर्बत वितरण सेवा शिविर का आयोजन किया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच राहगीरों एवं आम लोगों को ठंडा शरबत वितरित कर राहत पहुंचाई। संगठन के प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओपी गोला ने कहा कि सेवा कार्य करने से समाज में भाईचारा और मानवता का संदेश जाता है। कहा कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। सभी सक्षम लोगों को ऐसे आयोजनों में सहयोग करना चाहिए। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष निर्मल चौधरी, शंकरलाल सैनी, उमेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पतराम सैनी, विशाल दिवाकर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- व्यापारियों ने राहगीरों को पिलाया शरबत यह भी पढ़ें- श्री जीण भवानी सेवा समिति ने लगाया सेवा काउंटर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...