छप्पर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान राख, महिला झुलसी
कन्नौज, जून 26 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के खग्गापुरवा गांव में शुक्रवार दोपहर अचानक छप्पर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर एक बकरी की मौत हो गई, जबकि घरेलू उपयोग का करीब 35 हजार रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामिनी भी झुलस गई। जानकारी के अनुसार खग्गापुरवा निवासी मनोज कुमार पुत्र घसीटेलाल के मकान के बाहर बना छप्पर परिवार के बैठने और आराम करने के लिए उपयोग में लाया जाता था। शुक्रवार दोपहर अचानक छप्पर में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास के मकानों तक फैलने से बच गई। आग बुझाने के दौरान मनोज कुमार की पत्नी अनीता देवी झुलस गईं। आग में एक बकरी, पंखा, चारपाई, कप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.