छप्पर में लगी आग, सामान जला
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- गड़वारा। अंतू थाना के शिवराजपुर डिहवा निवासी अशोक ध्रुवबंशी के छप्पर में रविवार दोपहर बच्चों के खेलने के दौरान आग लग गई। इससे छप्पर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सबमर्सिबल पंप चलाकर लोगों ने आग पर काबू पाया। छप्पर में बंधी एक गाय भी आग से झुलस गई। चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.