छप्पर में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख
शाहजहांपुर, जून 2 -- महोलिया वीरान में छप्परदार घर में अचानक आग लगने से घरेलू सामान और नगदी जलकर राख हो गई। यह घटना मंगलवार दिन में करीब 10:30 बजे की है। आसपड़ोस में रह रहे लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन पीड़ित का गृहस्थी का रखा सामान जल गया। लेखपाल ने पहुंच कर जांच की। खुटार के गांव नवाजपुर के रहने वाले रणजीत सिंह वर्तमान में महोलिया वीरान में रह रहे है। उन्होंने बताया कि गांव से कुछ दूर ललतु बाबा स्थान के पास उनका मकान है। मंगलवार सुबह वह जानवरों के लिए घास काटने गए थे। घर में उनकी पत्नी सुनीता देवी मौजूद थी। जबकि घर के अंदर जानवर भी बंधे थे। दिन में करीब साढ़े दस बजे टीन शेड से लगे छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें उठी तो जानकारी हो पाई। आग देख वह दौड़कर घर पहुंच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.