बदायूं, मार्च 25 -- मुजरिया।गांव नरसेना में विवाहिता आशा कुमारी 26 वर्ष ने गृह कलह से क्षुब्ध होकर गले में धोती का फंदा लगाकर छप्पर में लटककर आत्महत्या कर ली थी। आशा की शादी थाना उघैती के गांव चाचीपुर के रहने वाले रोहित कश्यप उर्फ दन्नू से करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनकी देखभाल अब पति के जिम्मे है। घटना की सूचना मृतिका के पिता ने पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक कार्रवाई की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग पाया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.