हरदोई, अप्रैल 17 -- हरियावां। हरियावां थानाक्षेत्र के ग्राम देवरिया प्रसिद्ध नगर में गुरुवार की रात लालाराम पुत्र मोती के छप्पर में आग लग गई। पीड़ित ने प्रवेश ग्राम उमरसेड़ा थाना हरियावां पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उनके छप्पर में आग लगा दी गई। छप्पर के नीचे रखा घरेलू सामान भी जलने लगा। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग भी मौके पर पहुंच गए पर तब तक छप्पर जल चुका था। हरियावां थाना अध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। यह भी पढ़ें- दुकान में लगी आग, हजारों की संपत्ति का नुकसान यह भी पढ़ें- छप्पर के घर में लगी आग, झुलसकर बुजुर्ग की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.