गोंडा, मई 5 -- तरबगंज, संवाददाता। पुरानी रंजिश में छप्पर जलाने के मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित सरजू प्रसाद पुत्र अलाख राम निवासी ग्राम भिखारीपुर कला हड़ियागाड़ा ने शिकायत किया था कि 23 अप्रैल को रात्र में गांव के प्रमुख पुत्र शोभाराम पूरानी रंजिश को लेकर मड़हा जला दिया है। इसमें गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, विपक्षी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव कांस्टेबल माधवेश तिवारी व आदित्य यादव ने आरोपी प्रमुख यादव पुत्र शोभाराम निवासी हड़ियागाड़ा भिखारीपुर को तरबगंज कस्बा से गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.