छप्पर छाने पर पड़ोसियों ने की पिटाई
गौरीगंज, मई 1 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के विशम्भरपटी निवासी दशरथदेई पत्नी छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके देवर रामकृष्ण के पत्नी व बच्चे नहीं थे। वह अपने देवर की देखभाल करती थी। एक दुर्घटना में उसके देवर की मौत हो गई। वह अपने स्व. देवर के घर के पुराने छप्पर को गिराकर नया छप्पर छाने जा रही थी। तभी उसके पड़ोसी पंकज, संदीप, रामावती व संदीप की पत्नी ने छप्पर छाने से मना करते हुए उसपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उसे बचाने दौड़ी बेटी को मारा पीटा। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- लकड़ी ले जाने से रोकने पर पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.