सिद्धार्थ, मई 19 -- बेंवा, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अरनी गांव में रविवार की रात छप्पर के एक मकान में अचानक आग लग गई। आग से मकान में रखा 10 हजार रुपये नगदी समेत सारा सामान जल कर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।क्षेत्र के अरनी गांव निवासी श्यामलाल ने बताया कि वह गांव-गांव फेरी कर कॉस्मेटिक का सामान बेचता है। रविवार की रात अपने छप्पर के मकान में प्रतिदिन की तरह भोजन कर सो गया। रात में अचानक छप्पर से धुआं निकलने लगा। किसी तरीके से अपनी बुजुर्ग पत्नी के साथ बाहर निकाला। शोर मचाने पर गांव के लोग जुट कर आग बुझाने लगे। यह भी पढ़ें- दुकान में आग लगने से क्षति जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा 10 हजार रुपये नगद, करीब 15 हजार रुपये का कॉस्मेटिक का सामान‌ के अलावा चावल, गेहूं, कपड़ा, विस्तार, तमाम...