पीलीभीत, मार्च 1 -- पूरनपुर, संवादाता। संदिग्ध परिस्थितियों में दो घरों में आग लगने से हजारों का सामान जल गया। एक बकरी जलकर मर गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तहसील क्षेत्र के गांव भरतपुर नेहरुनगर के रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र रमई का छप्परपोश घर है। शनिवार को उनके घर में अचानक आग लग गई। तेज लपटों के साथ उनका घर जलने लगा। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किय। इस दौरान घर में रखी चारपाई, बिस्तर आदि सामान जल गया। घर में बंधी बकरी भी जलकर मर गई। इसके अलाव गांव सबलपुर खास के मजनू पुत्र रुपराम के घर में भी आग लगने से अनाज, चारपाई आदि सामान जल गया। इस दौरान आग से मजनू की भैंस झुलस गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.