बदायूं, मार्च 31 -- जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव पडरिया में सोमवार दोपहर दो छप्परनुमा घरों में अचानक आग लग गई। हादसे में नगदी, घरेलू सामान समेत चार भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं। गांव के रहने वाले रुपराम पुत्र अशर्फी के छप्परनुमा घर में दोपहर करीब दो बजे आग लगी, जिससे घर में रखे कपड़े, धान के दो कट्टे और करीब सत्तर हजार रुपये की नगदी जलकर राख हो गई। रुपराम को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ। आग की चिंगारी पड़ोसी प्यारेलाल पुत्र नत्थू के घर तक पहुंच गई, जिससे वहां भी आग भड़क उठी। उनके बक्से में रखे करीब दो लाख रुपये, वॉशिंग मशीन, मोबाइल और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। किसी तरह पशुओं की रस्सियां काटकर उन्हें बचाने की कोशिश की गई, फिर भी चार भैंसें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.