छप्पन भोग व भजन संध्या का हुआ आयोजन
बरेली, जून 29 -- श्रीबांके बिहारी मंदिर में रविवार को छप्पन भोग और भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्री राधा रानी जी छप्पन भोग परिवार एवं श्री बांके बिहारी कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पं. मुरली मनोहर शरण ने सुंदर भजनों से मंदिर परिसर को भक्तिमय कर दिया। इस पर सभी रशिक झूम उठे। आरती के बाद 56 भोग का प्रसाद सभी भक्तों में वितरण किया गया। कार्यक्रम में भजन गायक जगदीश भाटिया, दीपक भाटिया, संजीव गुलाटी, दीपक अरोड़ा, होशियार सिंह, राजीव भसीन, निर्मल विसरिया आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.