बरेली, मई 27 -- राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में चौथे बड़े मंगलवार पर श्री राधा कृष्ण छप्पन भोग सेवा परिवार व बांके बिहारी कल्याण समिति ने भगवान को 56 भोग अर्पित किए। पंडित आकाश शर्मा ने भजन संध्या में भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। आरती के बाद 56 भोग का प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में विनोद ग्रोवर, अश्वनी अरोरा, विजय गुप्ता, विजय बंसल, मनोहर धीरवानी, संजीव गुलाटी व होशियार सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 'ले चल अपनी नगरिया,अवध बिहारी सांवरिया...'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...