धनबाद, मार्च 1 -- झरिया श्री श्याम मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव शनिवार को हवन पूजन, छप्पन भोग और भजन कीर्तन के साथ देर शाम संपन्न हुआ। समापन पर श्याम भक्तों ने जमकर फूलों की होली खेली। महोत्सव के अंतिम दिन अहले सुबह सर्वप्रथम पंडित कैलाश पांडेय और मुन्ना पांडेय ने विधिवत बाबा की मंगला आरती की। दोपहर में बाबा को बुंदिया भोग, चूरमा भोग, दिलकसार भोग, काजू बर्फी भोग, केसरिया पिस्ता पेड़ा, मेवा भोग व छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद पाया। शाम को संध्या आरती के बाद भजन कीर्तन की शुरुआत कोलकाता से आई भजन गायिका डोली अग्रवाल ने गजानंद आ जाओ... गणेश वंदना के साथ की। इसके बाद 'बरसे रंग फागुन आयो रे', 'श्याम संग होली खेले भक्ता रे' जैसे भजन प...