मुजफ्फर नगर, मई 28 -- छपार। छपार में भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने भारत एकता मिशन के तहत एक विशाल सभा का आयोजन छपार मे पार्टी के वरिष्ठ नेता मौहम्मद आजम के आवास पर किया। सभा में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह ने भाजपा सरकार सभी वर्ग के लोगों का शोषण कर रही है। किसान से लेकर मजदूर तक सभी लोग देश व प्रदेश में बदलाव चाहते हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। दलितों पर भी अत्याचार हो रहा है। भाजपा सरकार से तंग आकर अब जनता बदलाव चाहती है। सभा में आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश बावरा, जिला अध्यक्ष भीम आर्मी रजत निठारिया, मण्डल उपाध्यक्ष अमीर आलम, आसिफ बरला, आजम प्रधान, दीपक चौधरी, पूरण सिंह, डोक्टर सलमान व इकराम अंसारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...