मुजफ्फर नगर, जनवरी 11 -- दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित छपार टोल प्लाजा पर घन्टों जाम लगा रहा। जिससे वाहन स्वामियों को परेशानियों का सामना करना पडा। वाहन चालकों ने टोलकर्मियों पर लापरवाही व देरी से टोल वसूलने का आरोप लगाया। छपार टोल प्लाजा पर रविवार को दिनभर जाम लगा रहा। टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लगी रही। घन्टों जाम में फसें वाहन चालकों को बेहद परेशानियां झेलनी पड़ी। टोल पर लगे जाम से आसपास के ग्रामीण भी परेशान रहे। खेत में जा रहे किसानों के टेक्ट्रर ट्राली भी जाम फसे रहे। छपार टोल पर प्रतिदिन हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। रविवार को सुबह से ही टोल पर जाम लग गया। मुजफ्फरनगर से हरिद्वार जाने वाली लाइनों पर घन्टों जाम लगा रहा। राहगीरों ने टोल कर्मियों पर लापरवाही व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.