मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरनगर। जनपद के नेशनल हाईवे-58 पर रविवार को वाहन चालकों को काफी परेशानी सामना करना पड़ा। साप्ताहिक छुट्टी के चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया कि छपार टोल प्लाजा पर दोपहर से लेकर शाम तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। देहरादून और हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन में वाहनों की कतार एक किलोमीटर से भी अधिक लंबी रही, जिससे रफ्तार पर ब्रेक लग गया। आधा घंटे से ज्यादा जाम मे फंसे होने पर कुछ वाहन चालकों ने टोल लेने का भी वहां विरोध जताया। अप्रैल के पहले सप्ताह में लगातार कई दिन अवकाश होने के कारण दिल्ली, गुरूग्राम, नोएडा के ज्यादातर लोग हरिद्वार व देहरादून की और पहुंचे। रविवार अवकाश का आखिरी दिन रहा तो उन्होंने वापसी का रूख किया। इसके चलते हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक नेशनल हाईवे पर वाहनों को अधिक लोड़ रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.