छपरौली विधायक ने सीसी रोड का किया लोकार्पण
बागपत, जून 4 -- बड़ौत। क्षेत्र के गांवड़ी गांव में विधायक निधि योजना के अंतर्गत 17.55 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि पिछले चार वर्षों में जाति और धर्म से ऊपर उठकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और लगन से कार्य किया गया है। विधायक ने विश्वास जताया कि केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख नेता जयंत चौधरी युवाओं और किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह सजग हैं। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल आगामी विधानसभा चुनाव में और अधिक मजबूती के साथ उभरेगा। कार्यक्रम में धीरज उज्ज्वल, मास्टर सुरेश राणा, ग्राम प्रधान अमरजीत सिंह, महीपाल, प्रमोद राणा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता चौधरी अतर सिंह ने की, जबकि स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.