सीवान, जुलाई 31 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा बिना टिकट व अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को छपरा से सीवान से थावे से मशरख से छपरा कचहरी रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: छपरा-थावे रेलखंड की ट्रेनों पर बिना टिकट यात्रा करते 40 पकड़ाए, जुर्मानाविशेष टिकट जांच अभियान अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच कर बिना टिकट व अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 40 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे जुर्माना व किराया मिलाकर कुल 20 हजार 760 रुपये रेल राजस्व के रूप में वसूल किए गए। जांच के दौरान ट्रेन संख्या 75103 छपरा से थावे डेमू व 55109 थावे से मशरख व छपरा कचहरी सवारी गाड़ी सहित अन्य ट्रेनों में किलाबंदी कर यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। अभियान का नेतृत्व मुख्य वाण...