छपरा, सितम्बर 28 -- छपरा, हमारे संवाददाता। त्योहारों को देखते हुए रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बनारस-कोलकाता के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन छपरा होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 05048 बनारस-कोलकाता साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को आठ फेरे लगाएगी।

ट्रेन की वापसी यात्रा वापसी में गाड़ी संख्या 05047 कोलकाता-बनारस विशेष ट्रेन सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 05048 बनारस से सुबह 10.45 बजे रवाना होगी और वाराणसी जंक्शन, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया होते हुए छपरा पहुंचेगी। छपरा जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 3.10 बजे और प्रस्थान का समय 3.15 बजे है। इसके बाद ट्रेन दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी,...