छपरा, अप्रैल 10 -- फोटो 12 - छपरा जंक्शन पर महिला यात्री का सामान चोरी करने वाले चोर के बारे में संयुक्त रूप से जानकारी देते संजय व विशाल छपरा, हमारे संवाददाता l गाड़ी संख्या 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान गुरुवार को प्लेटफॉर्म संख्या चार पर महिला यात्री से गहने छीनकर भागने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता उर्मिला कुंवर का सोने की जिउतिया माला, एक जोड़ी कान की बाली और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। मालूम हो कि घटना के बाद पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर रेलवे सुरक्षा बल छपरा के उप निरीक्षक संजय कुमार राय, सहायक उप निरीक्षक विजय रंजन मिश्र, हेड कांस्टेबल रामसूरत यादव व जीआरपी छपरा के अधिकारी आकेश कुमार रंजन ने तत्काल कार्रवाई की। रेलवे सुरक्षा बल छपरा पोस्ट के इंचार्ज विनोद कुमार यादव व संयुक्त टी...