छपरा, जून 13 -- दाउदपुर (मांझी)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के सोनिया पुल के समीप शनिवार को यात्रियों से भरा एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए एकमा भेजा गया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर खेत में पलटा ऑटो, युवती गंभीर घायलदुर्घटना का कारण प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार यात्री छपरा रेलवे स्टेशन से अपने घर लौट रहे थे। वे वहां से ऑटो पकड़कर एकमा प्रखंड के चैनपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान सोनिया पुल के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा। दुर्घटना के बाद वाहन में सवार यात्री मिट्टी में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं...