छपरा, फरवरी 26 -- छपरा सदर अस्पताल में गुरुवार सुबह 8:03 बजे भूकंप से उत्पन्न आपदा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। परिकल्पित परिदृश्य के अनुसार भूकंप के तेज झटकों से अस्पताल परिसर स्थित DNB हॉस्टल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया, जिसमें दो लोग मलबे में फंस गए। सायरन बजते ही SDRF और NDRF की टीमें तुरंत सक्रिय हुईं और मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया। दस मिनट के भीतर दोनों घायलों तक पहुंच बनाते हुए टीम ने मलबा हटाया और प्राथमिक उपचार देकर उन्हें स्ट्रेचर के माध्यम से इमरजेंसी वार्ड भेज दिया। अस्पताल की मेडिकल टीम पहले से अलर्ट मोड में तैयार थी और घायलों का तुरंत इलाज शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में PIF, ITBP और मेडिकल टीम के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अस्पताल प्रशासन द्वारा आपात स्थिति के लिए पहले से ...