छपरा, फरवरी 23 -- छपरा, हमारे संवाददाता। सदर अस्पताल छपरा में बिचौलियों की सक्रियता थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला तब उजागर हुआ जब एक पीड़ित परिवार ने अस्पताल परिसर में ही एक कथित बिचौलिये को पहचानकर पकड़ लिया। हालांकि वह उनके चंगुल से छूटकर फरार हो गया, लेकिन इस घटना ने प्रशासनिक प्रयासों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गंभीर चोट का हवाला देकर निजी नर्सिंग होम में कराया भर्ती पीड़ित परिवार के सदस्य राहुल राय ने बताया कि 20 फरवरी को बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव में आपसी विवाद के दौरान उनकी 60 वर्षीय मां शांति देवी के सिर में चोट लग गई थी। उपचार के लिए उनकी पत्नी रीना देवी उन्हें सदर अस्पताल छपरा लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। परिजनों के अनुसार, जब वे सीटी स्कैन सेंटर पहुंचे तो वहां एक युवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.