गोपालगंज, मई 24 -- गोपालगंज। गर्मी की छुट्टी में दिल्ली तक की यात्रा के लिए रेलवे ने छपरा रूट से आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकाल स्पेशल ट्रेन परिचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 29 मई से 12 जून के बीच प्रत्येक शुक्रवार व मुजफ्फरपुर जंक्शन से 30 मई से 13 जून के बीच प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह भी पढ़ें- बरेली होकर आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेनविशेष ट्रेन का परिचालन उक्त स्पेशल ट्रेन का परिचालन अप व डाउन दोनों साइड से तीन-तीन फेरों में कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार पहली बार गर्मी स्पेशल ट्रेन संख्या 04028 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 29 मई को आनन्द विहार टर्मिनल से सुबह 9:15 बजे खुलेगी। जो मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर ह...