गोपालगंज, जुलाई 19 -- गोपालगंज। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने छपरा रूट से चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 04185-86 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -आसनसोल का परिचालन विस्तार किया है। अब यह विशेष ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन से 29 जुलाई से 30 अगस्त के बीच व आसनसोल जंक्शन से 30 जुलाई से 31 अगस्त के बीच 10 अतिरिक्त फेरों में चलाई जाएगी। उक्त विशेष ट्रेन का परिचालन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन से सप्ताह में दो दिन बुधवार व रविवार व आसनसोल जंक्शन से गुरूवार व सोमवार को होगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गोरखपुर सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन परिचालन होने से जिले के लोगों को छपरा रूट से हाजीपुर, किऊल, झांझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन होते हुए आसनसोल तक की यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए उक्त स्पेशल ट्र...