मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुशहरी। छपरा मेघ पैक्स के चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार छह और सात मार्च को नामांकन होगा। 18 मार्च की सुबह सात से 4:30 बजे तक मतदान होगा। चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि लंबे समय से पैक्स निष्क्रिय था। साथ ही त्यागपत्र देने वाले चारों सदस्यों को अधिकतम पांच वर्षों तक सहकारी समिति के बोर्ड निर्वाचन में भाग लेने के लिए अयोग्य कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...