छपरा, अप्रैल 2 -- छपरा सहित सीवान और गोपालगंज जिलों के लिए फॉरेंसिक जांच का प्रमुख केंद्र फोटो 1 - छपरा पुलिस क्लब में क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब भवन बनकर तैयार पेज चार की बॉटम छपरा, हमारे संवाददाता। शहर के पुलिस क्लब परिसर में लगभग 4 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से क्षेत्रीय फॉरेंसिक जांच केंद्र विधि विज्ञान प्रयोगशाला अब लगभग तैयार हो चुका है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह प्रयोगशाला छपरा सहित सीवान और गोपालगंज जिलों के लिए फॉरेंसिक जांच का प्रमुख केंद्र बनेगी। निर्माण कार्य बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा कराया गया है और संबंधित अधिकारियों के अनुसार मई माह तक इसे विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा। जी प्लस टू संरचना में बने इस भवन को आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। भवन के भूतल पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गार्ड रूम की...