छपरा, अप्रैल 27 -- Bihar News: बिहार के सारण जिले में रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खुशियों भरे माहौल को गम में बदल दिया। दिघवारा थाना क्षेत्र के मानुपुर गांव के समीप एनएच पर एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में ऑटो पर सवार एक ही गांव के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। इस हादसे के बाद मृतकों के गांव में कोहराम मच गया है।शादी के जश्न से लौटते वक्त हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवतारनगर थाना क्षेत्र के झौवां बसंत गांव के रहने वाले कुछ लोग एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात समारोह खत्म होने के बाद सभी लोग ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो मानुपुर गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक ...