मशरक (सारण), सितम्बर 25 -- बिहार में बेटियों के साथ बदसलूकी और हैवानित की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जमुई, समस्तीपुर और बांका की शर्मनाक घटनाओं के बाद छपरा में स्कूल जा रही बेटी को गलत नीयत से अगवा कर लिया गया। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार की सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा को दो युवकों ने किडनैप कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए छात्रा को बरामद कर लिया। पीड़िता को एक निर्माणाधीन मकान में बक्से से बरामद किया गया। इस मामले में कुछ अनजान युवकों ने हिम्मत दिखाई जिससे बच्ची की इज्जत सुरक्षित रही वरना कुछ भी हो सकता था। इस मामले में पुलिस ने मशरक बाजार निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि चारपहिया सवार दो युवकों ने छात्रा को जबरन वाहन में बैठा लिया और तरैया की ओर जाने लगे। उसी रास्ते से स्क...