छपरा में तेज रफ्तार कार ने टोटो को मारी टक्कर, सिपाही समेत चार घायल
छपरा, जून 24 -- छपरा हमारे संवाददाता l शहर के नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टोटो में सीधी टक्कर मार दी, जिससे टोटो सड़क पर पलट गई।
घायलों की जानकारी इस दुर्घटना में टोटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में जिला पुलिस बल का एक सिपाही भी शामिल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टोटो चालक पुतुल चौधरी भिखारी ठाकुर चौक से यात्रियों को लेकर गांधी चौक की ओर जा रहे थे।
दुर्घटना का विवरण इसी दौरान बिचला तेलपा स्थित पुलिस लाइन के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार आल्टो कार ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.