छपरा, दिसम्बर 27 -- बिहार के छपरा शहर में बड़ा हादसा हुआ है। भगवान बाजार थाना क्षेत्र की अंबिका कॉलोनी में अलाव ताप रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 3 अन्य की हालत गंभीर है। मरने वालों में तीन बच्चे और एक सबुजुर्ग महिला शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ठंड में परिवार के लोग अत्यधिक ठंड से बचने के लिए घर में अलाव जलाकर सो गए थे। सुबह सभी बेहोशी की हालत में मिले। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय कमलावती देवी, 4 साल के अध्याय, 3 साल के तेजाश और 7 महीने की गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ठंड के चलते परिवार के लोगों ने घर में अलाव जलाया था। फिर सभी रात में सो गए। अलाव के धुएं से पूरे घर में कार्बन मोनोऑक्साइड फैल गई। इसी वजह से सभी की हालत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, सुबह में जब परिवार वालों ने उन्हें देख...