छपरा, मई 11 -- फोटो:12 निगम सभागार में सोमवार को बजट उपस्थापन को महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता की अध्यक्षता में आहूत बोर्ड की बैठक में उपमहापौर रागिनी कुमारी, नगर आयुक्त रणजीत कुमार व पार्षद गण छपरा, एक संवाददाता। छपरा नगर निगम बोर्ड की बैठक में सोमवार को वर्ष 2026-27 के बजट उपस्थापन की प्रति सदस्यों के बीच वितरित की गई। महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं व नगर निगम के आय-व्यय पर विस्तार से चर्चा हुई।

बजट प्रस्ताव प्रस्तावित बजट में करीब 414 करोड़ 90 लाख रुपये विभिन्न मदों में खर्च किए जाने की संभावना जताई गई है। बैठक में निगम की आय बढ़ाने के उपायों पर भी सदस्यों ने सुझाव दिए। साथ ही शहर की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने पर विचार-विमर्श हुआ। बजट प्रस्ताव में शहरी आवास...