गोपालगंज, मई 2 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। छपरा-थावे रेलखंड पर शुक्रवार रात ट्रेनों की लेटलतिफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पटना जंक्शन से थावे जंक्शन जाने वाली 55515 अप फास्ट पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे देरी से चली। यह ट्रेन रात 12:10 बजे के बजाय करीब ढाई बजे पटना जंक्शन से रवाना हुई। इसके कारण दिघवा दुबौली सहित मार्ग के कई स्टेशनों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसी तरह थावे जंक्शन से पटना जंक्शन के लिए रात 8:00 बजे प्रस्थान करने वाली 55515 डाउन फास्ट पैसेंजर ट्रेन भी लगभग तीन घंटे विलंब से चली। दोनों दिशाओं में ट्रेनों के देर से परिचालन के कारण सैकड़ों यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे रहे। खासकर रात के समय यात्रियों को अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ीं। स्थिति शनिवार सुबह तब बिगड़ गई। जब गोरखपुर जं...