गोपालगंज, मार्च 30 -- थावे। एक संवाददाता ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे छपरा-जम्मूतवी साप्ताहिक विशेष ट्रेन का परिचालन 6 अप्रैल से शुरू करेगा। यह ट्रेन थावे जंक्शन होकर चलेगी और कुल 15 फेरों तक संचालित होगी। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार गाड़ी संख्या 05193 छपरा-जम्मूतवी विशेष ट्रेन 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 05194 जम्मूतवी-छपरा विशेष ट्रेन 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को जम्मूतवी से चलेगी। यह ट्रेन थावे, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ मार्ग के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे प्...