छपरा, अगस्त 20 -- छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा जंक्शन पर यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता की रेलवे के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। गुरुवार को स्वास्थ्य निरीक्षकों की टीम ने स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए लगाए गए वाटर टैप से निकलने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान विभिन्न स्थानों से पानी के नमूने लिए गए, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यात्रियों को मिलने वाला पानी पीने योग्य मानकों के अनुरूप है या नहीं। जांच दल में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सुधीर कुमार निराला के साथ नीरज कुमार और सुरभि शामिल थीं।

जांच प्रक्रियाटीम ने प्लेटफार्म पर लगे वाटर टैप से पानी का नमूना लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षकों ने पानी की स्वच्छता और गुणवत्ता से जुड़े आवश्यक बिंदुओं को देखा तथा नमूनों को परीक्षण के लिए लिया। इसके अलावा...