छपरा, अगस्त 25 -- छपरा, हमारे संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन स्थित ओबीसी कार्यालय में मंगलवार को मंडल आयोग के प्रणेता बीपी मंडल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित रेलकर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि बीपी मंडल ने पिछड़े वर्गों के अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पिछड़े वर्गों को उनका हक और अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष प्रशांत कुमार यादव, शाखा मंत्री रविशंकर सिंह, अमिताभ गौतम, सुरेंद्र कुमार महंतो, अनिल कुमार, अजय कुमार यादव, नवनीत कुमार, राकेश कुमार साह, श्वेता यादव, राजीव कुमार, निर्भय सागर, धीरेंद्र यादव तथा उमेश कुमार राय सहित अन्य रेलकर्मी मौजूद थे। य...