छपरा, जनवरी 16 -- छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर थावे पैसेंजर ट्रेन से गिरकर शुक्रवार को एक यात्री गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल यात्री मुजफ्फरपुर जिले के सवाई पट्टी थाना क्षेत्र के घुसावट गांव का आमोद शाह बताया गया है। जख्मी हालत में छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रेलवे के डॉक्टर व मेडिकल टीम ने पहुंचकर उसका इलाज किया। उसे फर्रुखाबाद जाना था परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में लेकर चले गए। ट्रक के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, ट्रक जब्त छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा-सीवान रोड में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर रेलवे फाटक व जलालपुर के बीच एक अनियंत्रित ट्रक के धक्के से शुक्रवार को बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल बाइक सवार कोपा थाना क्षेत्र के टरवा पोझिया गांव...