गोरखपुर, मई 30 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। छपरा से बाराबंकी तक (425 किमी लंबाई में) चौथी लाइन बिछाने के लिए चल रहा सर्वे पूरा हो गया है। सर्वे पूरा होने के साथ ही एनईआर द्वारा भेजी गई डीपीआर पर बोर्ड ने सहमति भी जता दी है। संभावना जताई जा रही है कि फरवरी 2027 में पेश होने वाले बजट में इस प्रोजेक्ट के लिए बजट जारी हो जाए। नई व्यवस्था के अनुसार इस रूट पर थर्ड लाइन के साथ-साथ चौथी लाइन भी बिछाई जाएगी। थर्ड के साथ ही चौथी लाइन बिछ जाने के बाद ट्रेनों का संचलन काफी आसान हो जाएगा। एक साथ लाइन बिछाने जाने से बार-बार काम प्रभावित नहीं होगा। एक ही एनआई ब्लॉक में दोनों लाइन का काम पूरा हो जाएगा।

तीसरी लाइन का काम छपरा से बाराबंकी तक 81 किमी लंबाई में तीसरी लाइन बिछाई गई है। बाकी पर काम तेजी से चल रहा है। इस रूट पर ट्रेनों के संचलन का अत्यधिक दबाव...