गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर। यात्रियों की सहूलियत के लिए 15 जून से कुछ ट्रेनों का मार्ग विस्तार जबकि कुछ के ठहराव के समय में बदलाव किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। 55055 छपरा-गोरखपुर पैसेंजर का मार्ग विस्तार 15 जून से नकहा जंगल तक किया गया है। यह ट्रेन छपरा से पूर्व निर्धारित समायानुसार प्रस्थान कर गोरखपुर से रात 9.55 बजे छूटकर 10.10 बजे नकहा पहुंचेगी। वहीं 55061 नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर का मार्ग विस्तार 15 जून से ऐशबाग तक किया गया है। ऐसे में 55061 नकहा जंगल-ऐशबाग पैसेंजर नकहा से रात 11.20 बजे प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए डालीगंज से दिन में 09.12 बजे और लखनऊ सिटी से 09.20 बजे छूटकर 9.55 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- गोरखपुर-वाराणसी सिटी परीक्षा स्पेशल आज से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...