छपरा, जून 9 -- नदी संरक्षण व सतत विकास पर मंथन फोटो 24 कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान-यूआरएमपी के प्रारूप को अंतिम रूप देने को लेकर छपरा नगर निगम समेत अन्य निकायों के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, दायें मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता व बायें नगर आयुक्त रणजीत कुमार छपरा, एक संवाददाता।छपरा शहर में नदी संरक्षण, पर्यावरणीय सुधार और सतत शहरी विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से शहरी नदी प्रबंधन योजना (अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान-यूआरएमपी) के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बहु-हितधारकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य बैठक में छपरा नगर निगम के पदाधिकारी समेत अन्य नगर निकायों के प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज...