पूर्णिया, जुलाई 28 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। छपरा में विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान एक प्रखंड विकास पदाधिकारी के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के विरोध में सोमवार को जलालगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने काली पट्टी बांधकर अपने नियमित सरकारी कार्यों का निर्वहन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े कार्यों का कठिन परिस्थितियों में भी लगातार निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- छपरा कांड के विरोध में बीडीओ ने बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध उन्होंने कहा कि काली पट्टी बांधकर कार्...