जहानाबाद, जुलाई 27 -- ​सुरक्षा की मांग को लेकर सघं मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन, डीएम और डीडीसी पर जिम्मेदारी तय करने की मांग ​अरवल, निज संवाददाता। छपरा में 25 जुलाई को विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान दो प्रखंड विकास अधिकारियों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना से राज्यभर के अधिकारियों में भारी आक्रोश है। इस घटना के विरोध में सोमवार को अरवल जिले के सभी प्रखंड विकास अधिकारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। यह भी पढ़ें- बीडीओ की सुरक्षा को लेकर काली पट्टी बांधकर काम कर रहे बीडीओ बीडीओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ की जिला सचिव कुमारी सुषमा ने बताया कि संघ ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव को एक विस्तृत ज्ञापन प्रेषित कर बीडीओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है। ​संघ ने निर्णय लिया है कि ...