लखनऊ, अक्टूबर 8 -- लखनऊ। बादशाह नगर और ऐशबाग जंक्शन होते हुए छपरा-आनंद विहार-छपरा अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 20 अक्तूबर से किया जाएगा। इसमें सामान्य और शयनयान श्रेणी के कोच होंगे। ट्रेन नंबर 15133 छपरा जंक्शन से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को रात 10 बजे चलेगी। गोरखपुर, बाराबंकी होते हुए अगले दिन सुबह 9:45 बजे बादशाह नगर और 10:15 बजे ऐशबाग जंक्शन पहुंचेगी। कानपुर सेंट्रल होते हुए यह ट्रेन रात 10:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 13134 आनंद विहार टर्मिनल से 22 अक्तूबर से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को रात 12:20 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 09:30 बजे बादशाह नगर पहुंचेगी। यहां से चलकर यह गोरखपुर के रास्ते रात 22:50 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.