हरदोई, दिसम्बर 8 -- पाली। नगर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। सड़कों से लेकर घरों तक बंदरों के हमले का डर लोगों को सताता है। पीछा करना, काट लेना, हाथ से सामान छीनकर भाग जाना जैसी घटनाएं अब रोजमर्रा का हिस्सा बन चुकी है। नगर निवासी पिंटु यादव, रामबाबू, मनोज, अजय, देवेश, सुभाष, लल्ला, मोनू, आदि लोगों का कहना है कि बंदर का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इन हालातों के बावजूद नगर प्रशासन व अन्य जिम्मेदार कोई ठोस कार्रवाई नही कर रहे है। मंदिरों, बाजार, नगर के मार्गो, थाना परिसर, अस्पताल कोई भी स्थान बंदरों से अछूता नही है। झुंड के साथ घरों में घुसकर नुकसान करते है। धूप सेकने के लिए छतों पर बैठना लोगों का मुश्किल हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.