आजमगढ़, मार्च 1 -- बरदह। क्षेत्र के बक्सपुर गांव निवासी मो. राफे ने गांव के कुछ लोगों पर छत से महिलाओं का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोपी बैडमिंटन खेलते समय छत पर चिड़ियां फेक देते हैं। चिड़िया लेने के बहाने छत पर चढ़ कर महिलाओं की वीडियो बनाते हैं। विरोध करने पर धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.