बिजनौर, अप्रैल 2 -- चांदपुर। क्षेत्र के हीमपुर दीपा थाना इलाके में एक महिला ने अपने ससुरालियों पर छत से नीचे फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव सब्दलपुर रहरा निवासी गफ्फूर की पुत्री मुस्कान ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुस्कान की शादी करीब आठ माह पहले गाजियाबाद के लोनी टेटा गाजीपुर निवासी मतीन के साथ हुई थी। यह दोनों की दूसरी शादी बताई जा रही है, और महिला का एक पुत्र भी है।मुस्कान का आरोप है कि 20 फरवरी 2026 को उसके पति, सास, ससुर, जेठानी और जेठानी के पुत्र ने मिलकर उसे घर की छत से नीचे जमीन पर धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष उसे गंभीर हालत में मायके छोड़कर फरार हो गया...