फरीदाबाद, मार्च 8 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। होली खेलने के दौरान गांव मलेरना में पड़ोसियों द्वारा महिला के साथ मारपीट करने और उसे व उसके ससुर को छत से धक्का देने का मामला सामने आया है। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मलेरना निवासी रेखा पत्नी अनूप कुमार उर्फ नीटू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 4 मार्च 2026 को अपने घर की छत पर अपनी ननद मोनिका (मोना) और बहनोई मनीष के साथ होली खेल रही थी। इसी दौरान करीब दोपहर 1:30 बजे पड़ोसी रोहित व मोहित पुत्र टीकम अपने दो अन्य साथियों के साथ उनकी छत पर आ गए। आरोप है कि चारों ने रंगों की जगह कीचड़ से होली खेलना शुरू कर दिया। जब उसने और उसकी ननद ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.